News PR Live
आवाज जनता की

बेगूसराय में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, उत्तरप्रदेश के योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया, लखीमपुर घटना पर आक्रोश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन और प्रदर्शन किया। लखीमपुर में मंत्री के बेटे द्वारा किसानों की कुचलकर की गई नृशंस हत्या और किसानों के आंसू पोछने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने कैंटीन चौक पर विरोध प्रदर्शन के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका। आक्रोशित कांग्रेसियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि देश की सरकार ने लोकतंत्र को गिरवी रखकर तानासाही रवैये से सरकार चला रही है। पहले तो सरकार ने किसान बिल लाकर किसानो के हिट को कुचल फिर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारा। और जब हमारी नेता किसानों के दुख बांटने उनसे मिलने जा रही थी तो अवैधानिक तरीके से बिना किसी वारंट के उन्हें पिछले 30 घंटे से हिरासत में रखकर दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार अगर सोचती है कि ऐसी करतूतों से वो किसानों और नागरिक अधिकारों का दमन कर सत्ता चला लेगी तो ये उन्हें नहीं भूलनी चाहिए कि कांग्रेस व पार्टी है जिसने सत्याग्रह से अंग्रेजो को खदेड़ा है। अगर किसानों की मौत की न्यायिक जांच,मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा चलाते हुए प्रियंका गांधी की अविलंब रिहाई नही हुई तो ये आंदोलन इस सरकार के ताबूत की अंतिम कील होगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष के साथ अधिवक्ता रजनीश सिंह मदन सिंह,प्रभाशंकर सिंह,अनिल सिंह सहित कई लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.