12 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, राहुल गांधी से मुलाकात कर बिहार कांग्रेस के भविष्य पर करेंगे चर्चा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  जिस तरह से पूरे देश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही के दिनों में आए पांच राज्यों के चुनाव का नतीजा किसी से नहीं छूपा है। वहीं अब बिहार कांग्रेस के हालात भी कुछ ठीक नहीं है। बिहार कांग्रेस के कुशल नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी में बदलाव को लेकर आगामी 12 अप्रैल को दिल्ली कुच करेंगे। कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलकर बिहार कांग्रेस में कुशल नेतृत्व देने की मांग को रखेंगे।

Share This Article