News PR Live
आवाज जनता की

नीतीश कुमार जी को आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने एवम् तेजस्वी यादव जी की दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दिया कांग्रेसियों ने

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया आज महागठबंधन के सात दलों एवम् 164 विधायको के समर्थन से बिहार के आठवीं बार श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनने एवम् श्री तेजस्वी यादव जी को दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओ, कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनो को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि बधाई देने वालो में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, विजय कुमार मिठू, मो उमैर खा उर्फ टीका खा, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जगदीश प्रसाद यादव.

- Sponsored -

- Sponsored -

शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार राम, ललन राम, रवींद्र सिंह, विनोद उपाध्याय, मो अजहरुद्दीन, मो नवाब अली, प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, प्रद्युमन दुबे, अजय शर्मा, मो समद, असगर इमाम, आदि ने मुख्यमंत्री एवम् उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि श्री नीतीश कुमार जी के सुशासन मॉडल, लंबा अनुभव, न्याय के साथ विकास के बदौलत बिहार का और तेजी से विकास होगा।

नेताओ ने कहा की महागठबंधन ( कांग्रेस + राजद + जदयू + सी पी आई + सी पी आई एम + माले + हम ) परिवार की एकता निश्चित रूप से बिहार को सशक्त बनाएगी, जिसमे राज्य के सभी वर्ग, समुदाय, की वाजिव हिस्सेदारी होगी। नेताओ ने कहा की आगे भी बनने वाली पूरी कैबिनेट संतुलित एवम् अनुभव रखने वाले सभी दलों के नेताओ की होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.