उत्सव के माहौल में लगेंगे सहयोग शिविर, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 26 मई 2026। जिले में आगामी 02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने सदर प्रखंड के साहबाजपुर एवं शिशो पश्चिम पंचायत का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी शिकायतकर्ता निराश होकर वापस नहीं लौटे। शिविर में आने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मेडिकल टीम द्वारा निःशुल्क इलाज की भी व्यवस्था रहेगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शिविर शुरू होने से पहले शिकायत एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। जो लोग स्वयं आवेदन लिखने में सक्षम नहीं होंगे, उनके लिए अलग काउंटर पर आवेदन लिखने की व्यवस्था की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड किया जाए तथा निष्पादन में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिविर में लगाए जाने वाले 15 विभागीय स्टॉल पर आवेदनों के संधारण के लिए अलग-अलग पंजी रखने के भी निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का आयोजन उत्सव के वातावरण में किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकें। शिविर में पेयजल, कुर्सी, शेड, पंखा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

प्रशासन द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शिविर में आमंत्रित किया गया है ताकि आमजन की भागीदारी बढ़ सके। उल्लेखनीय है कि 02 जून को दरभंगा जिले की 36 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी पंचायतों में वरीय अधिकारियों द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जनहितकारी तरीके से किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article