बिहार में कोरोना का कहर जारी, सड़क हादसे में गई कई लोगों की जान, जाने बिहार की 10 बड़ी खबरें

Sanjeev Shrivastava

खबर- 1

भारत में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं और इन आंकड़ों के अनुसार अब भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8 लाख 78 हजार 254 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 28 हजार 701 नए मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना से कुल 23 हजार 174 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 500 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3 लाख 1 हजार 609 हो गई है। देश में 5 लाख 53 हजार 471 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

खबर- 2

बिहार स्वास्थय विभाग के रविवार के आखरी अपडेट के अनुसार बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हजार 305 हो गई है। वहीं बिहार में कोरोना से अब तक ठीक होने वालें मरीजों की संख्या बढ़कर 11953 हो गई है। जबकि बिहार में कोरोना से 125 लोगों की मौत हो चुकी है।

खबर- 3

कटिहार में एक युवकी के अपहरण का मामला तुल पकड़ने लगा है। परिजनों ने 3 जुलाई को नामजद आरोपियों के खिलफ मामला दर्ज कराया था। वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है और लड़की को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

खबर- 4

गया में नगर निगम ‘नगर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ चलाएगी। इस कार्यक्रम के तहत कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव को लेकर अभियान चलाया जाएगा। वहीं डिप्टी मेयर ने लोगों से माक्स पहनने और 2 गज की दूरी बनाये रखने की अपील की।

खबर- 5

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अररिया जिले में 12 से 19 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके अनुपालन को लेकर अधिकारी सड़कों पर उतर कर जांच कर रहे हैं। इस दौरान जिला प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

खबर- 6

बगहा-बाल्मीकिनगर मुख्य सड़क के धोबहा पुल के समीप सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी से डाईवर का नियंत्रण खो जाने के कारण वो एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें 1 लोग की मौत हो गई।

खबर- 7

औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ के पास की है।

खबर- 8

बक्सर जिले में अज्ञात अपराधियों ने अपने खेतों की रखवाली करने के लिए सोई एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के वासुदेवा ओपी बिंद टोली की है।

खबर- 9

सुल्तानगंज में कोरोना के कारण इस साल सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर गंगा तट और बाबा मंदिर परिसर में पुरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। वहीं इक्का-दुक्का शिव भक्त पुजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने बाहर से ही पूजा कर घर वापस जाने को कह दिया गया।

खबर- 10

मधुबनी के जयनगर शहर में भाजापा नेता मृत्युंजय झा के नेतृत्व में भाजपा ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। वहीं भाजपा नेताओं ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला भी बोला।

Share This Article