देश में कोरोना का कहर जारी, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 19 लाख के पार, जाने बुधवार का ताजा अपडेट

PR Desk
By PR Desk

दिल्लीः देश और दुनिया में कोरोना का संकट चल रहा है। भारत में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं और इन आंकड़ों के अनुसार अब भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 19 लाख 8 हजार 254 हो गई है। स्वास्थ विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 52 हजार 509 नए मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने यह बताया है कि अब तक कोरोना से कुल 39 हजार 795 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 857 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे तक देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 5 लाख 86 हजार 244 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 54 एक्टिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में 12 लाख 82 हजार 215 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 51 हजार 706 है।

Share This Article