देश में कोरोना विस्फोट, एक दिन में मिले 78,761 नए मरीज, जाने ताजा अपडेट

PR Desk
By PR Desk

दिल्लीः देश और दुनिया में कोरोना का संकट चल रहा है। भारत में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं और इन आंकड़ों के अनुसार अब भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 35 लाख 42 हजार 733 हो गई है। स्वास्थ विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 78 हजार 761 नए मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने यह बताया है कि अब तक कोरोना से कुल 63 हजार 498 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 948 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि रविवार सुबह 8 बजे तक देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 64 हजार 302 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 12 हजार 878 एक्टिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में 27 लाख 13 हजार 933 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 64 हजार 935 है। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 76.61% हो गया है। देश में कोरोना का डेथ रेट फिलहाल 1.79% है।

Share This Article