कोरोना अपडेटः बिहार में मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 22 हजार 156 हुई, जाने आज का अपडेट

PR Desk
By PR Desk

पटनाः देश और दुनिया में कोरोना का कहर लगातार जारी है। वहीं बिहार में भी लगातार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को बिहार में कोरोना के 2247 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 22 हजार 156 हो गई है। फिलहाल एक्टिक मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हजार 181 हो गई है।

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को आकड़े जारी करते हुए बताया है कि बिहार में कोरोना के 2247 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अररिया से 47, अरवल से 16, औरंगाबाद से 57, बांका से 25, बेगूसराय से 159, भागलपुर से 115, भोजपुर से 71, बक्सर से 24, दगभंगा से 38, पूर्वी चम्पारण से 76, गया से 81, गोपालगंज से 36, जमुई से 10, जहानाबाद से 42, कैमूर से 16, कटिहार से 96, खगड़िया से 18, किशनगंज से 71, लखीसराय से 20, मधेपुरा से 57, मधुबनी से 97, मुंगेर से 35, मुजफ्फरपुर में 127, नालंदा में 70, नवादा से 21, पटना में 203, पूर्णिया से 79, रोहतास से 49, सहरसा से 120, समस्तीपुर से 37, सारण से 65, शेखपुरा से 13, शिवहर से 14, सीतामढ़ी से 58, सिवान से 43, सुपौल से 56, वैशाली से 41, पश्चिमी चम्पारण से 43 मरीज मिले हैं। अन्य 1 जिसका सैम्पल पटना में लिया गया था।

देश और दुनिया में कोरोना का संकट चल रहा है। भारत में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं और इन आंकड़ों के अनुसार अब भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 30 लाख 44 हजार 940 हो गई है। स्वास्थ विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 69 हजार 239 नए मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने यह बताया है कि अब तक कोरोना से कुल 56 हजार 706 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 912 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि रविवार सुबह 8 बजे तक देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 7 हजार 668 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 10 हजार 338 एक्टिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में 22 लाख 80 हजार 566 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 57 हजार 989 है। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 74.9% हो गया है। देश में कोरोना का डेथ रेट फिलहाल 1.9% है

Share This Article