- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर मोड़ के समीप देर रात अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के पीठ में तीन गोली मारी गई जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई.
हलांकि घटना की सूचना मिलते ही मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया. मृतक की पहचान बांका अमरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गढ़ेल निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है. घटना को लेकर बताया जा रहा की, मृतक अंधरी नदी से ट्रैक्टर पर बालू लोडकर शहर की तरफ जा रहा था तभी किशनपुर मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
