News PR Live
आवाज जनता की

सिवान में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सिवान में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दरौदा थाना क्षेत्र के लीलासाह पोखरा के समीप की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा है कि युवक कमसरा गांव निवासी हरेंद्र शाह का 22 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार है। नीरज कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक है। जब वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पोखरे पर टहलने गया था। इसी दौरान अचानक बाइक सवार तीन अपराधी आए और नीरज को गोली मारकर फरार हो गए। हालांकि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

 

सिवान से आशीष कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.