Navratri 2021 : भागलपुर में अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़, दूसरे राज्यों से भी पहुंचे हैं श्रद्धालु, जानें आज के दिन की मान्यता

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  भागलपुर सुलतानगंज मे शारदीय नवरात्र को लेकर अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर भक्तों कि भीड़ उमर पड़ी है। गंगा स्नान करने के लिये श्रद्धालु जुटे हैं। ऐसी मान्यता है कि आज कि दिन गंगा स्नान कर मां दुर्गा कि पहली पुजा उत्तरवाहिनी गंगा जल से पुजा पाठ करने पर सारी मनोकामनाएं पुर्ण होते हैं। इस लिए बिहार एंव झारखंड सहित अन्य राज्यों से भक्त पहुचकर उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान करते हुए बाबा भोलेनाथ कि पुजा पाठ करते हुए गंगा जल लेकर अपने अपने घरो मे मां दुर्गा कि आरधना कर अपनी सारी मनोकामनाएं पुर्ण करते हैं ।इस लिए भक्त गंगा स्नान करने के लिए अजगैबीनाथ धाम पहुचते हैं।

साथ ही मां दुर्गा कि पहली पुजा को लेकर भी भक्त गंगा स्नान कर तारापुर मां तेलडिहा मे 30 किलोमीटर कि पैदल यात्रा कर शक्ति पिठ मां तेलडिहा मे भी जल अर्पण करते हैं। और कांवडिया भी बाबा भोलेनाथ कि पुजा पाठ करने के लिए उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर पैदल 105 किलोमीटर कि दुरी एंव बस यात्रा व निजी वाहन से भी बैधनाथ धाम एंव तेलडिहा शक्ति पिठ मे जल चढाकर अपनी सारी मनोकामनाएं पुर्ण करते हैं।

ऐसी प्रमपरा सदियों से होती आ रही हैं। जिससे सभी भक्तों का मनोकामनाएं पुर्ण होते हैं। इस लिए खसकर उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान कर मां दुर्गा के प्रतिमाओं पर चल चढाकर अपनी सारी मनोकामनाएं पुर्ण करते हैं। और पैदल बाबाधाम एंव बस यात्रा व निजी वाहन से जल चढाते हैं। इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने जगह जगह पुलिस बल कि तैनाती कि गई। जिससे बाहर से आनेवाले भक्तों को कोई परेशानी न करना पडे। साथ ही नगर परिषद द्वारा मंदिर परिसर सहित शहर के अन्य जगहों मे साफ सफाई कि तमाम सुविधा किए गए हैं।

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट… 

Share This Article