दुस्साहस: चेन छिनने में नाकाम रहे तो चला दी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Sanjeev Shrivastava


शशिकांत, बोकारो
बोकारो: जिले बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत आने वाले जारंगडीह स्थित चर्च ग्राउंड में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब दुस्साहसी बदमाशों ने अपराध में नाकाम होने पर महिला पर गोली चला दी।

प्राप्त खबर के अनुसार स्थानीय डॉली गुप्ता सुबह छह बजे टहलने निकली थी, इसी बीच अज्ञात उच्चकों द्वारा उनके गले में से सोने की चेन को छिनने का प्रयास किया गया। अपने अपराध में विफल होता देख उच्चकों ने गोली भी चला दी, जिसमें महिला बाल-बाल बच गयी। हालांकि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास टहलने वाले लोग एकत्र हो गये। लोगों की भीड़ जुटती देख उच्चके फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है।

Share This Article