News PR Live
आवाज जनता की

‘दरोगा जी’ वीडियो वायरल हो गई ! जानिए खुलेआम महिला की मांग में सिंदूर डालते बिहार के ASI की पूरी कहानी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के बेगूसराय में एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में उत्पाद विभाग के दरोगा महिला की मांग में जबरन सिंदूर डाल रहे हैं। महिला अपने हाथ से दरोगा को रोकती है। दरोगा नहीं मानते हैं और सिंदूर डाल देते हैं। दरोगा का नाम सुमन कुमार है। महिला का नाम छोटी देवी है। एएसआई सुमन कुमार अपने हाथ से सिंदूरदानी उठाते हैं। उसके बाद महिला की मांग में तीन बार सिंदूर डालते हैं।

उसके बाद मीडिया ने जब महिला छोटी देवी से बातचीत की, तब पता चला कि दरोगा और छोटी देवी के बीच प्रेम-प्रसंग है। हुआ यूं है कि दरोगा सुमन कुमार 2020 में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाने में कार्यरत थे। इसी दौरान गश्ती के क्रम में सुमन कुमार की छोटी देवी से मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम हो गया। दरोगा और महिला दोनों शादीशुदा हैं। उसके बाद सुमन कुमार का तबादला जिले के शाम्हो थाना में हो गया। तबादले के बाद सुमन कुमार छोटी देवी के साथ सूर्यगढ़ा रहने लगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

छोटी देवी ने बताया कि उन दोनों ने 2020 में ही अशोक धाम मंदिर में शादी कर ली। फिलहाल दोनों सुभाष चौक के पास एक मकान में रहते हैं। इसी दौरान महिला के कुछ रिश्तेदार मिलने पहुंचे। उन्होंने पूछताछ शुरू की। उसके बाद दरोगा ने महिला की मांग में सिंदूर डालकर ये बताया कि वो महिला के साथ उसकी मर्जी से रह रहे हैं। छोटी देवी ने बताया कि दरोगा पर उनके परिवार वाले गलत आरोप लगा रहे हैं। दरोगा से उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम किया है और शादी की है। उनका पति बेरोजगार है और खर्चा पानी नहीं देता था।

छोटी देवी के पहले से दो बच्चे हैं। छोटी देवी ने पंचायत नामा कराकर अपने पति को छोड़ दिया है। दरोगा के साथ रहती हैं। वहीं, दूसरी ओर दरोगा भी शादीशुदा है और 4 बच्चों का पिता है। हालांकि, दोनों अभी साथ दिख रहे हैं और दोनों ने राजी खुशी से साथ रहने की बात कही है। दोनों परिवार वालों को दोनों की शादी की बात भी पता है। लेकिन, महिला के मायके वालों ने शादी का वीडियो वायरल कर दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.