यात्री शेड से एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद,इलाके में फैली सनसनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ मोड़ स्थित यात्री शेड से पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद किया है। यात्री शेड में युवती के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और यह खबर जंगल में आग की तरह आस पास के गांव में फेल गई। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवती की मौत कैसे और किस परिस्थिति में हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। मृतका की पहचान पहरमा गांव निवासी दिनेश यादव की पुत्री के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने युवती का बैग भी बरामद किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे लपुरा के ग्रामीण की माने तो युवती जिसके साथ शादी होनी थी उसी के बुलाने पर घर से निकली थी। लेकिन सूचना मिली कि उसे डेहरी के एक अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया। जहां युवती द्वारा जहर खाए जाने के कारण नर्सिंग होम ने नहीं लिया। लेकिन आज सुबह उसकी लाश मिली। फिलहाल पुलिस मृतक युवती के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article