मुंगेर में कुएं से मिला युवक का शव, घर में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में कुएं से एक का शव बरामद हुआ है। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव की है। जहां 30 वर्षीय सुनील तांती का शव कुआं से बरामद हुआ है। हालांकि परिजनों द्वारा अबतक किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है। मृतक सुनील की एक वर्ष पूर्व ही जमालपुर थाना क्षेत्र के फुल्का गांव में शादी हुई थी।

वहीं सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सुनील की मौत कैसे हुई इसका जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article