जहानाबाद जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी की मौत से नक्सलियों में आक्रोश, पूर्व में था दस लाख का इनाम घोषित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के जहानाबाद जेल ब्रेक कांड का मुख्य आरोपी नक्सली एवम बिहार झारखंड के एरिया कोर कमिटी के मुख्य सदस्य शिव शंकर रजक उर्फ बाबा की आज मृत्यु हो गई। नक्सली की मौत किडनी फेल होने के कारण पीएमसीएच में हुई है। बताया जा रहा कि साल 2005 में इसे छुड़ाने के लिए नक्सलियों ने जेल ब्रेक कांड की घटना को अंजाम दिया था।

वहीं सरकार ने इसे पकड़ने के लिए 30 लाख का इनाम भी रखा था। बता दें कि 21 जून 2015 को पुलिस ने शिव शंकर रजक को घोसी थाना क्षेत्र के अतिआवा से इसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे बेउर जेल में रखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर रजक उर्फ त्यागी उर्फ बाबा की मृत्यु के बाद नक्सलियों में काफी आक्रोश है जिसको लेकर प्रशासन मुस्तैद है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट

Share This Article