नालंदा: जेल में कैदी को शिफ्ट करवाया तो कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा के दीपनगर जेल में बंद एक कैदी शिफ्टिंग से नाराज होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जा रहा कि जेल के वार्ड संख्या 19  में कैदी ने खुद को मारने की कोशिश की है। जिसके बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कैदा का नाम घंटु झा उर्फ मक्कू है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article