पटना के लिए दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट का चौंकाने वाला वीडियो VIRAL, देखिए एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से है। जहां एयरपोर्ट रनवे पर एक बड़ी लापरावाही देखने को मिली है। जिसका चौंकाने वाला वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि इंडिगो विमान के नोज एरिया के नीचे गो ग्राउंड में मारुति की गाड़ी पार्क की हुई थी।

जो कि वीडियो में भी साफ दिखाई दे रही है। यह विमान  दिल्ली से पटना जाने के लिए उड़ान भरने वाला था। माना जा रहा है कि वीडियो किसी यात्री द्वारा बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। इस संबंध में अभी एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है। इस वीडियो में एयरपोर्ट स्टाफ कुछ बोलते नजर आ रहे हैं।

जिससे एक बड़ी लापरवाही की बात सामने आ रही। उनको भी नहीं पता कि ये कार अचानक फ्लाइट के नीचे कैसे आई। कार स्पीड में आई है। हालांकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई। हालंाकि वीडियो कब की है। इस बात की कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने कुछ भी बनाय नहीं दिया है। बताया जा ारहा कि ये फ्लाइट अब तक लैंड भी कर चुकी है।

Share This Article