भागलपुर पूजा समिति के दो गुटों में विवाद भड़का उग्र हुई जुलूस,एसएसबी जवानों ने संभाला मोर्चा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में इस बार भी केंद्रीय काली पूजा समिति भागलपुर महानगर के दो गुट होने का नतीजा सामने आया।

स्टेशन चौंक पर भड़क गए जुलूस में शामिल लोग परबत्ती के युवाओं को असामाजिक तत्व कहने पर भड़क गए इसके बाद पुलिस के सामने पूजा समिति के सदस्यों पर परबत्ती बुढ़िया काली जुलूस में शामिल लोगों ने हमला कर दिया पूजा समिति के ब्रजेश कुमार गुट के सदस्यों के कुर्ते फाड़े, मंच पर कुर्सियां फेंकी गई ईंट फेंके गये स्थानीय पुलिस बलों से नहीं सम्भलने के बाद एसएसबी जवानों ने मोर्चा संभाला बाबजूद भीड़ उग्र होने लगी इसके बाद समिति के सदस्यों ने मिन्नतें विनती कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया घटना में तीन लोग घायल हुए है। केन्द्रीय काली पूजा समिति के ब्रजेश कुमार गुट ने परबत्ति के युवाओं को असमाजिक तत्व बताया था कल रात जब जुलूस स्टेशन चौंक पहुँचा तो पूजा समिति के विश्वेष आर्या गुट के अध्यक्ष विश्वेष आर्या और ब्रजेश कुमार में तू तू मैं मैं हुई इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। ब्रजेश गुट ने प्रशासन की लापरवाही बताया है तो वहीं विश्वेष आर्य गुट ने ब्रजेश पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। जिसके हाथों इतने बड़े विसर्जन जुलूस की जिम्मेदारी होती है वहीं गुटबाजी शुरू हो जाती है वहीं लोग गाली गलौज पर उतर आते हैं यह कहाँ तक शोभनीय है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article