कोरोना काल में कोर्ट की कार्यवाई बंद होने से नाराज हो अनिश्चितकालीन धरना पर बैठा जिला विधिज्ञ संघ

Sanjeev Shrivastava

पटना : वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए देश में लॉक डाउन लगा जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ा। आज देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। वैश्विक महामरी को आज देश में आए लगभग 5 महीने हो गए। इसके चलते लोगों को सबसे ज्यादा आर्थिक संकट का शिकार होना पड़ा है।

वहीं कोरोना और लॉक डाउन के कारण प्रदेश में बंद पड़े न्यायिक कार्य के खिलाफ में। खगड़िया जिला विधिज्ञ संघ ने सिविल कोर्ट के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। जिसको लेकर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों को चलाया जा रहा है। परन्तु न्यायिक कार्य को बंद रखा गया है जिससे अधिवक्ताओं को भुखमरी की स्थिति हो गई है।

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठा जिला विधिज्ञ संघ के सदस्य

इसके साथ ही संघ के सचिव महेश कुमार सिंह ने कहा कि छोटे मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाता है तो बेल तक नहीं दिया जाता है। सरकार द्वारा कोई राहत और आर्थिक सहायता वकीलों को नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों और दीवानी मामलों को अविलंब सुचारू रूप से नहीं चलाया जाता है। जिसके चलते अधिवक्ताओं की आय खत्म हो गई है। ऐसे में या तो सरकार वकीलों को सहायता राशि दे नहीं तो अधिवक्ता आंदोलन करते रहेंगे। इस आंदोलन में संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, , उपाध्यक्ष पुलकित यादव, देवेन्द्र देव, मनोज देव, अजय भारती आदि कई गणमान्य वकील शामिल रहे।

Share This Article