नालंदा में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार क्लब टिकुलीपर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना नालंदा के बिहार शरीफ में संयुक्त रूप से बड़ी धूम-धाम से जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो कि संख्या में जिला प्रखण्ड एवं पंचायत के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस सम्मेलन का उद्धघाटन अनील चौधरी पूर्व विधायक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहार प्रभारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नालंदा में पार्टी संगठन बहुत मजबूत है। इसे और पंचायत बुथ स्तर तक संगठन को विस्तार कर मजबूत किया जायेगा। जिससे नालन्दा में N.D.A पूर्ण रूप से मजबूती प्रदान करेगा और त्रिस्तरीय विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार को जिताने का काम करेगें। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एक मजबूत संगठन है। जिससे बिहार में N.D.A मजबूत होगा। दलित सेना स्वर्गीय रामविलास पासवान संस्थापक का देन है, जो आज भी पूरे देश में करोड़ो सदस्य मजबूती के साथ केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पशुपति पारस के साथ खड़े है। जिससे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बहुत मजबूत है।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

Share This Article