News PR Live
आवाज जनता की

नोएडा के DM जापान में दिखाएंगे दम, पैरालंपिक खेलों में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR/ DESK : अगले महीने होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदक के लिए भारत की संभावना को बढ़ावा मिला है क्योंकि देश को दो और पैरा-शटलर मैदान में उतारने का मौका मिला है। दोनों को बिपर्टाइट कोटा के आधार पर जगह मिली है। पैरा-बैडमिंटन का डेब्यू 24 अगस्त से शुरू हो रहे टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में हो रहा है।

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने शुक्रवार को बताया कि बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने मैन्स सिंगल SL4 में सुहास एल. यतिराज और मैन्स सिंगल SL3 में मनोज सरकार को कोटा स्थान दिया है।

नोएडा के डीएम सुहास एल. यतिराज की उपलब्धि

यतिराज और सरकार दोनों दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत की अगुवाई वाली सात सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे। यतिराज उत्तर प्रदेश के नोएडा के जिलाधिकारी हैं, वे टोक्यो 2020 में पदक जीतने के प्रति आश्वस्त थे।

2018 एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक विजेता यतिराज ने पीसीआई के हवाले से कहा, “नोएडा का डीएम होने के नाते, महामारी के दौरान यह बहुत चुनौतीपूर्ण समय था। लेकिन मैंने कभी भी अपनी ट्रेनिंग को नहीं छोड़ा और अपना सारा ध्यान और समय इसके लिए समर्पित कर दिया। मैं टोक्यो 2020 में पदक जीतने के लिए बहुत आश्वस्त हूं।”

- Sponsored -

- Sponsored -

ऐसा करने वाले देश के पहले सिविल सर्वेंट

यतिराज 2007 के बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं जिसमें 2019 का कुंभ मेला  भी शामिल है।

डिटेल्स के अनुसार, वर्तमान नोएडा डीएम का चयन वर्ष 2019-20 में खेले गए टूर्नामेंट के आधार पर पैरालिंपिक में हुआ है। उस दौरान उन्होंने 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और कुछ ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वे नंबर तीन पर रैंक करते हैं। उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने टोक्यो पैरालंपिक के लिए निमंत्रण दिया।

वे ऐसे पहले सिविल सर्वेंट बन गए हैं जो पैरालंपिक में भारत को रिप्रजेंट करेंगे।

‘पैरालिंपिक में भाग लेना एक सपने के सच होने जैसा’

नोएडा DM ने कहा की – ‘देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है और पैरालिंपिक में भाग लेना एक सपने के सच होने जैसा है।”दूसरी ओर सरकार ने कहा कि “पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करना एक सपने के सच होने जैसा था, खासकर जब खेल अपनी शुरुआत कर रहा था”।”मुझ पर बहुत सारी उम्मीदें हैं और मैं टोक्यो में उन पर खरा उतरने की उम्मीद करता हूं। मेरा लक्ष्य खेलों गोल्ड जीतने पर होगा।”

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.