31 दिसंबर तक बिहार के 15 जिलों में बंद हो जाएंगे दूरदर्शन केंद्र, जानें इसकी वजह

Patna Desk

NEWSPR डेस्क । 31 दिसंबर तक बिहार के 15 जिलों के दूरदर्शन केंद्र (Doordarshan Kendra) बंद हो जाएंगे। अब जल्द ही देश से प्रसार भारती दूरदर्शन का अस्तित्व मिट जायेगा। बिहार के विभिन्न जिले में संचालित दूरदर्शन केंद्र को भी बंद कर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत बिहार (Bihar) से हो चुकी है । बिहार के विभिन्न जिले में संचालित दूरदर्शन केंद्र को भी बंद कर दिया जाएगा। 31 अक्टूबर से सहरसा के दिवारी स्थित हाई पावर दूरदर्शन ट्रांसमीटर केंद्र सहित भागलपुर एवं सीवान जिले के दूरदर्शन केंद्र बंद हो जाएंगे । इसके साथ ही देश के सभी दूरदर्शन केन्द्र को बंद करने की तैयारी है।

बिहार के विभिन्न जिले में संचालित दूरदर्शन केंद्र को भी बंद कर दिया जाएगा। 31 अक्टूबर से सहरसा के दिवारी स्थित हाई पावर दूरदर्शन ट्रांसमीटर केंद्र सहित भागलपुर एवं सीवान जिले के दूरदर्शन केंद्र बंद हो जाएंगे। इसके अलावा 31 अक्टूबर को ही देश के विभिन्न राज्यों के शहर में स्थापित 152 प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्रों को बंद किया जाएगा। जबकि साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को बिहार के 15 जिले में स्थित केंद्रों सहित देश के सभी प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्रों को भी बंद कर दिया जाएगा।

बता दें कि इन सभी दूरदर्शन केंद्रों को बंद का निर्णय प्रसार भारती लोक सेवा प्रसारक दूरदर्शन निदेशालय नई दिल्ली ने ले लिया है। केंद्र सरकार ने दूरदर्शन केंद्र बंद की एनेक्सर वार तिथि भी जारी कर दी है। अभी पूरे देश में 412 दूरदर्शन केंद्र संचालित हैं।

देश के सभी दूरदर्शन केंद्र को बंद करने की तैयारी : देश के सभी दूरदर्शन केंद्र को बंद करने की तैयारी है. केवल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में इसे रखा जाएगा. देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में संचालित प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्र को तीन फेज में एनेक्सर वार बंद करने का निर्णय लिया गया है. इसमें एनेक्सर बी के तहत देश के 151 जिसमें 108 डिजिटल ट्रांसमीटर रिले केंद्र हैं उनको 31 मार्च 2022 को, एनेक्सर सी तहत देश के 109 केंद्रों को 31 दिसंबर 2021 को और एनेक्सर डी के तहत 152 दूरदर्शन केंद्रों को 31 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा. वहीं एनेक्सर ए के तहत आने वाले 54 केंद्र जो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में स्थित हैं वहां यथास्थिति बनी रहेगी ।
31 दिसंबर तक सभी केन्द्र बंद” : सहरसा सहित भागलपुर व कटिहार दूरदर्शन केंद्र के प्रभारी सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर डी एस प्रसाद ने बताया कि दूरदर्शन केंद्र को बंद करने का निर्णय लिया गया है, इसमें तीन जिले में संचालित केंद्र 31 अक्टूबर को एवं अन्य केंद्र 31 दिसंबर तक बंद हो जाएंगे।

Share This Article