पति के वियोग में पत्नी ने भी फांसी लगा की आत्महत्या,दो दिन पूर्व पति ने की थी आत्महत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है जहां पति के चिता की आग अभी ठंड भी नहीं हुई थी कि पत्नी ने भी पति के मौत के महज दो दिन बाद फांसी लगा की आत्महत्या ।

दरअसल थाना क्षेत्र के पश्चिमी अजीमगंज निवासी टुनटुन विश्वकर्मा की बेटी प्राची ने घर से एक किलोमीटर दूर हटिया चौक निवासी शंभू विश्वकर्मा के पुत्र उज्जवल विश्वकर्मा से 9 माह पूर्व घरवालों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह कर परिवारवालों से अलग भाड़े पे घर ले राजगंज शिवालय के पास रह रहे थे। पर इस शादी का दोनों पे काफी दवाब बना हुआ था और शादी के 9 माह बाद अचानक दो दिन पहले पति उज्ज्वल ने फांसी लगा आत्महत्या कर लिया । जिसको ले उज्ज्वल के परिजनों ने प्राची के मायके वालों पे हत्या का आरोप लगाया । पर संयोग ऐसा हुआ कि पति के मौत के सदमे में प्राची ने भी एक खौफनाफ कदम उठाते हुए खुद का फांसी लगा आत्महत्या कर ली । जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया । उधर शव को ले अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अब मृतक उज्ज्वल के परिवार वालों पे भी हत्या का आरोप लगाने लगे। वहीं सूचना पे मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राची के शव को अपने कब्जे में ले आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article