वाहन चेकिंग के दौरान नगर थानाध्यक्ष व पुलिस बल ने रिवाल्वर कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। दरभंगा यातायात डीएसपी सह प्रभारी मुख्यालय डीएसपी बिरजू पासवान के द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन कर गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया 5 दिसंबर को नगर थानाध्यक्ष अपने पुलिस के जवानों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच इमली घाट की तरफ से आ रहा है एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा. जिसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया.

तलासी लेने पर उसके पास से एक रिवाल्वर एक कारतूस एक मोबाइल एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त के तीन अपराधिक इतिहास रहे हैं। जिसमें सभी लहेरियासराय थाना में पूर्व से दर्ज है। जिसमे बालागंज निवासी टुनटुन सहनी का पुत्र अर्जुन कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया है। तीन मामलों में दो उत्पाद विभाग के मामले है जबकी एक अन्य मामला लूट का बताया जा रहा है। नगर थाना में 358/ 22 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में हो सकता है।

Share This Article