बिहार पंचायत चुनाव में प्रेम का रंग, पूर्व विधायक पति के सपने को पूरा करने उतरीं 80 साल की बुजुर्ग प्रत्याशी, पति भोरे से 2 बार रहे विधायक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर गोपालगंज में अजब-गजब रंग देखने को मिल रहा। यहां पूर्व विधायक एक बद्री राम की 80 साल की बीवी महज इसलिए चुनावी समर में हैं ताकि उनके पति का सपना पूरा हो सके। गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड के पगरा पंचायत 80 साल की बुजुर्ग पानमती देवी पगरा पंचायत के वार्ड नंबर 3 से वार्ड सदस्य के पद पर चुनाव मैदान में हैं।

80 साल की ये बुजुर्ग महिला ना तो ढंग से देख सकती हैं, ना ही ढंग से सुन सकती हैं। वो अपने पैरों पर भी बिना सहारा के खड़ा नही हो सकती लेकिन जज्बा ऐसा कि वो अपने वार्ड का विकास करना चाहती है। पानमती देवी भोरे सुरक्षित विधानसभा के पूर्व विधायक बद्री राम की पत्नी हैं।

बद्री राम भोरे विधानसभा से वर्ष 1962 और वर्ष 1967 में दो बार विधायक चुने गए थे। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से वो विधायक रहे  थे और उनका इस इलाके में रसूख भी था। बद्री राम आज दुनिया में नहीं रहे लेकिन एक बार फिर उनका परिवार सुर्खियों में है।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article