मधुमक्खी हमले से बुजुर्ग दंपति की मौत : बांका में फसल काट रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, कई अन्य लोग जख्मी

Patna Desk
मधुमक्खियों के हमले के बाद अस्पताल पहुंचे लोग

NEWSPR डेस्क। बांका जिले में फसल काट रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग जख्मी हैं। घटना चांदन थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत के सुपाहा गांव की है। यहां सोमवार को एक ही परिवार के कई लोग खेत में मक्का तोड़ रहे थे। इस दौरान उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि मधुमक्खियों ने खेत में अपना छत्ता अंदर बना रखा है। अनजाने में छत्ते में हाथ लग जाने के बाद मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। सभी लोग खेतों में ही गिरने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां डॉ अभिजीत व डॉ भोलानाथ ने जांच के बाद 65 वर्षीय भरत पंडित को मृत घोषित कर दिया। अन्य जख्मी जमुनी देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए देवघर रेफर कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले में एक 65 वर्षीय वृद्ध भरत पंडित की मौत हो गयी। जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं भरत पंडित की पत्नी जमुनी देवी की हालत अधिक गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर भेज दिया गया। लेकिन मंगलवार को उन्होंने भी इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

 

Share This Article