News PR Live
आवाज जनता की

आपसी विवाद में चली गोली से वृद्ध जख्मी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदांत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के निसुरपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में एक वृद्ध जख्मी हो गए। वहीं विवाद और विवाद के दौरान हुई गोलीबारी का वारदात पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को टिकारी थाना क्षेत्र के निसुरपुर गांव में जमीनी विवाद दो पक्षों में कहासुनी हो गई।

कुछ देर बाद एक पक्ष के लोगों लाठी डंडे से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर आ धमके और घर के लोगों के साथ गलीगलौज और मारपीट करने लगे। उसी दौरान एक युवक द्वारा देसी पिस्तौल से फायर कर दिया गया। जिसके छर्रा वृद्ध गृहस्वामी विनय प्रसाद के हाथ में जा धंसा और वो जख्मी हो गए। जिसे तत्काल सदर अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि चुकि गोली का छर्रा हाथ में लगा था। जिसे निकाल दिया गया है और पीड़ित खतरे से बाहर हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

गोलीबारी की घटना में जख्मी विनय प्रसाद का पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि गांव के हीं एक व्यक्ति से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले को लेकर ग्रामीण स्तर पर कई बार पंचायती भी हुआ है। शनिवार को अचानक से दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे के साथ मेरे घर पर आ धमके। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध मेरे पिता विनय प्रसाद ने किया। जिसके बाद एक युवक द्वारा देशी पिस्तौल से फायर कर दिया गया। जिससे गोली का छर्रा मेरे पिता के हाथ में जा धंसा।

गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गये। इधर घटना की पूरी वारदात पीड़ित गृहस्वामी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि एक युवक गली में हाथ में पिस्तौल लेकर दौड़ते आ रहा है व फायर कर रहा है। हालाँकि सीसीटीवी फुटेज से हथियार लहरा रहे और फायर कर रहे युवक का स्पष्ट पहचान नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने बताया कि घटना संज्ञान में आया है।

मगर मारपीट और गोलीबारी की लिखित आवेदन किसी के द्वारा नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा बीते दिनों लिखित आवेदन देकर मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी के फुटेज से अपराधियों की पहचान की जाएगी। जल्द हीं हथियार लहराने और फायरिंग करने का दोषी के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही इस संदर्भ में गया के एसएसपी आशीष भारती ने इस मांमले पर कहा की इस तरह की  घटना जो भी लोग अंजाम दिया गया है पुलिस जाँच कर उचित करबाई करते हुए उन सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जायेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.