News PR Live
आवाज जनता की

बुजुर्ग ने पहना नीम और तुलसी की पत्तियों से बना मास्क, बोले- यह सर्जिकल मास्क से ज्यादा प्रभावी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जरूर कम हुआ है, पर अभी भी हमें सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना बहुत जरूरी है। डॉक्टर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दो मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच एक बुजुर्ग ने नीम और तुलसी की पत्तियों का अनोखा मास्क बनाया है। बुजुर्ग पत्तियों से बना मास्क पहनकर बाजार में घूम रहे हैं। उनका दावा है कि यह मास्क सर्जिकल मास्क और कपड़े से बने मास्क से ज्यादा प्रभावी है।बुजुर्ग ने अपना मास्क बनाने के लिए पहले मुसीका लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

यह मुसीका आमतौर पर बैलों को पहनाया जाता है। ताकि बैल कोई फसल न खा सकें। बुजुर्ग ने मुसीके के अंदर नीम और तुलसी की पत्तियां रखीं और मुसीका पहन लिया। जब बुजुर्ग से पूछा गया कि आपने इस तरह का मास्क क्यों पहना है? तो उन्होंने कहा कि यह फायदेमंद है। क्योंकि, इसमें नीम पत्ती के साथ-साथ तुलसी का भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे कई बीमारियां दूर रहेंगी।

बुजुर्ग का कहना है कि तुलसी और नीम दोनों पेड़ों का उपयोग बहुत लंबे समय से कई बीमारियों के इलाज में होता है। हमारे वेदों और धर्म ग्रंथों में भी इन दोनों पेड़ों के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। विज्ञान के अनुसार भी तुलसी और नीम का सेवन करने से रोग हमारे शरीर से दूर भागते हैं। ऐसे में बाबा कि यह तो बिलुकुल सही है कि नीम और तुलसी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है। हालांकि, मास्क के रूप में इनका उपयोग कहीं से भी फायदेमंद नहीं है। मास्क का उपयोग छोटे जीवाणुओं को रोकने के लिए होता है, जबकि नीम और तुलसी की पत्तियां ऐसा नहीं कर पाएंगी जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया। हालांकि बाबाजी की बात सुनकर लोग काफी प्रभावित हुए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.