News PR Live
आवाज जनता की

Barauni oil refinery blast: 11 लोगों को इलाज के बाद मिला डिस्चार्ज, 8 का इलाज अस्पताल में जारी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गुरुवार को बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी में हुए भीषण ब्लास्ट में 11 कर्मचारियों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं 8 कामगारों का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है। आज सुबह ही रिफाइनरी में फर्नेस ब्लास्ट हुआ था जिसमें कई लोग जख्मी हो गए थे। वहीं आनन-फानन में इन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिसमें से 11 को डिस्चार्ज  किय़ा गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

बरौनी रिफाइनरी में हुए इस बड़े हादसे में लगभग 19 लोग जख्मी हुए थे। ज्यादातर जख्मी कर्मचारियों को सुशील नगर स्थित एन च -31 के पास ग्लोकल हाँस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। प्‍लांट में एक महीने से शटडाउन था। दो दिनों से उसे चालू करने का काम चल रहा था। वहीं एक यूनिट में तकनीकी खराबी के कारण अचानक ब्‍लास्‍ट हो गया जिसके कारण कर्मी घायल हो गए।

बता दें कि 8 कामगार घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है। वहीं बरौनी रिफाइनरी तेल मजदूर यूनियन के महासचिव ने रिफाइनरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया था। महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि शट-डाउन के बाद काम शुरू करने के दौरान यह घटना घटी है। इसमें रिफाइनरी प्रबंधन की लापरवाही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.