शिवानी को इमोशनल ब्‍लैकमेल कर दीवाली पर घर बुलाया… फिर भाई, भतीजे और चाचा ने मिल कर सिर में मार दी गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के भागलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना वर्तमान भारत में संकीर्ण जाति बंधन के वाले समाज पर किसी कलंक से कम नहीं। शिवानी नाम की लड़की को अपनी मर्जी से प्रेम करने की सजा उसकी जान लेकर दी गई। मामला सजौर ओपी का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कल रात 12 बजे के आस-पास की है। जब शिवानी सोलंकी को उसके ही परिवार के लोगों ने घर बुलाकर कर सिर में गोली मार दी।

शिवानी की जान के दुश्‍मन कोई और नहीं बल्कि उसके सगे थे। उसका भाई, चचेरे भाई और चाचा ने मिल कर शिवानी को गोली मारी है। मिली जानकारी के अनुसार पहले शिवानी को उसके ससुराल से दीपावली के त्योहार पर इमोश्‍नल ब्‍लैक कर घर बुलाया गया। इसके बाद शिवानी को सिर में गोली मार कर उसकी हत्‍या कर दी।

एसपी भागलपुर स्‍वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना से पहले भी लड़की को दूसरे जाति के लड़के से शादी करने को लेकर धमकी दी जा रही थी। एसपी ने बताया कि लड़की ने एक साल पहले देवघर में जाकर ब्राह्मण समाज के लड़के से शादी कर ली थी। जिसे लेकर परिवार वाले उसे लगातार धमकी दे रहे थे। जिसके बाद शिवानी की हत्‍या को अमली जामा पहनाने का मौका उन्‍हें दीपावली को मिल गया।

मिली जानकारी के अनुसार शिवानी सोलंकी निर्भय सिंह उर्फ पप्‍पू सिंह की बेटी है। बताया जा रहा है कि लड़की ने दूसरे जाति के लड़के से प्रेम कर शादी करना रास नहीं आया। जिसकी वजह से मृतक महिला के परिवार वालों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही थींं। अंत: उन्होंने लड़की की हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है इस ऑनर किलिंग में लड़की राजपूर परिवार से थी और लड़की ने ब्राह्मण जाति के लड़के से देवघर जाकर शादी की थी।

पुलिस अधिकारी एसपी स्‍वर्ण प्रभात ने बताया के अनुसार साहिल सिंह मृतिका का चचेरा भाई है। इस हत्‍या में लड़की का भाई और चाचा तीन लोग शामिल हैं। हत्‍या के दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार लड़की की मां के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article