दुर्गापूजा को लेकर उत्साह, तेतरी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुँचने का सिलसिला शुरू

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,नवरात्रि का आज पहला दिन है श्रद्धालु शुध्द मन से माँ दुर्गा के दरबार में पहुँचने लगे हैं कोई माँ दुर्गा से मुरादें मांग रहे हैं तो कोई उनका आभार व्यक्त करने पहुँच रहे हैं। भागलपुर के तेतरी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओ के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

आज दोपहर कलश पूजा के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू होगी। तेतरी दुर्गा मंदिर बिहार के प्रसिद्ध दुर्गा मन्दिरो में से एक है। 5 पूजा के बाद यहां श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ने लगती है। विसर्जन तक लाखों श्रद्धालु दर्शन करते हैं। तेतरी दुर्गा मंदिर का इतिहास 425 साल पुराना है। बताया जाता है कि 425 साल पहले एक भक्त को स्वप्न आया कि कलबलिया धार में एक मेढ़ बहकर आया जा उसे रखकर माँ दुर्गा की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना करो। इसके बाद मेढ़ को यहां स्थापित किया गया और पूजा अर्चना शुरू की गई इसके बाद कुछ वर्षों पहले भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। तेतरी दुर्गा मंदिर की भव्यता माँ दुर्गे की प्रतिमा की सौंदर्यता देखते बनती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article