भाजपा के मंडल अध्यक्ष को उत्पाद इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्वी चंपारण जिला के सीमाई शहर रक्सौल में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजीव सागर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच में संजीव सागर के शराब पीने की पुष्टि हुई. संजीव सागर की शराब के नशे में हुई गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं के बीच खलबली मच गई है. शराब के नशे में गिरफ्तार संजीव सागर आदापुर प्रखंड के भवानीपुर मंडल के अध्यक्ष है.

हालांकि भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष वरुण सिंह ने संजीव सागर को साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है और बताया कि संजीव सागर ने निजी कारणों से बीते अक्टूबर महीने में मंडल अध्यक्ष पद से इस्तिफा दे दिया था. रक्सौल के उत्पाद इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मद्य निषेध चेकपोस्ट के पास नेपाल से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही थी.

ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चलाने वालों के अलावा अन्य लोगों की जांच के दौरान कुल नौ लोग शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए हैं. जिसमें संजीव सागर नाम का भी एक व्यक्ति शामिल है.

Share This Article