Exclusive – राजधानी पटना मे बदमाशों का तांडव, लूट के दौरान चला दी गोली, मचा हरकंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना : अभी अभी राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है। ताजा मामला पटना का है जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने बैग लूट के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दे दिया है।मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र डाक बंगला स्थित सम्राट होटल के समीप का बताया जा रहा है ।

जहां अपराधियों ने एक युवक से बैग लूटने के दौरान उसका विरोध करने पर गोली चला दी है।मिली जानकारी के अनुसार गोली घायल युवक के हाथ में लगी है बाइक सवार अपराधी बैग को लूट कर फरार हो गए।

लूट का विरोध करने पर युवक के ऊपर गोली चला दी गोली सीधे उसके हाथ में जा लगी और बैग उसके हाथ से छूट गया हालांकि घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल के लिए भेज दिया है।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया की अपराधी दो की संख्या में एक बाइक पर सवार थे ।फिलहाल कोतवाली थाने की पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुड़ गई है और वही घटनास्थल पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरा को जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article