Exclusive : होमगार्ड के जवान को लगी गोली

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। छठ पूजा के समापन के साथ ही राजधानी के बुद्धा कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहाँ गोली चलने से हड़कंप मच गया। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन की हैं।

घटना के बारे में बताया जा रहा हैं की राइफल साफ़ करने के दौरान अनजाने में गोली चल गई जिसके बाद बिहार होमगार्ड का एक जवान घायल हो गया। बिहार होमगार्ड के जवान के पैर में गोली लगी। गोली लगने के अफरातफरी में उसे पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान के बारे में बताया जा रहा हैं कि कटिहार से चुनाव के मौके पर यहां उसकी प्रतिनियुक्ति की गई थी।

आपको बता दे की इस घटना के बाद वहाँ मौके पर पुलिस पहुँच गई और जवान का राइफल जब्त कर लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं और तफ्तीश कर रही हैं।

 

Share This Article