अंधविश्वास में अंधा होकर भतीजे ने ली चाची की जान, चाचा ने भतीजे को प्रतिशोध में मार डाला

Patna Desk

NEWSPR/ DESK : झारखण्ड – डायन बिसाही के आरोप में राज्य में ना जाने कितने ही महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। ताजा मामला आया है चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र  से जहां डायन बिसाही के आरोप में महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। गुरूवार को चैनपुर प्रखंड में दो हत्याएं हुई। एक 55 वर्षीय भिन्सारी देवी की और दूसरी 23 वर्षीय राजपाल मुंडा की। दरअसल राजपाल मुंडा ने कुल्हाड़ी से वारकर भिन्सारी देवी की ह्त्या कर दी। भिन्सारी, राजपाल की चाची थी। मृतक राजपाल को शक था कि उसके घर में जितने लोग भी बीमार पड़ रहे है वो उसकी चाची की वजह से है। उसे शक था कि उसकी चाची डायन है। उसने भिन्सारी देवी की हत्या कर दी।
चाचा ने गुस्से में भतीजे की निर्मम हत्या कर दीइधर पत्नी की मौत से आक्रोशित पति मगदेव मुंडा ने अपने भतीजे की जान ले ली। भतीजे की भी कुल्हाड़ी से ही वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को मगदेव मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है है कि गुरुवार को भिन्सारी के घर में कोई नहीं था। उसका पति भैंस चराने गया था। तभी करीब दोपहर तीन बजे राजपाल अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर भिन्सारी के घर पहुंचा और मौका देखकर चाची की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहां से भाग गया। उसे भागते हुए ग्रामीणों ने देख लिया था। ग्रामीणों ने मगदेव मुंडा को इसकी जानकारी दे दी।

मगदेव ने आक्रोशित होकर ली राजपाल की जानघर आकर माग्देव ने राजपाल को ढूंढना शुरू किया। उसने पूरे गांव में छान मारा लेकिन राजपाल गांव में नहीं मिला। ग्रामीणों ने मगदेव को काफी समझाया-बुझाया और उसे शांत करने की कोशिश की। वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। कुछ देर बाद जब राजपाल लौटा। तो मगदेव ने उससे चाची की हत्या का कारण पूछा। राजपाल ने कहा वह डायन थी इसलिए मार दिया। इतने में माग्देव आग बबूला हो गया और पास रखी कुल्हाड़ी से राजपाल की ह्त्या कर दी।

Share This Article