नदी में बह गया पूरा परिवार ! छह लोगों के शव मिले, तीन लोगों की तलाश अभी भी जारी

Patna Desk

NEWSPR /DESK :  अयोध्या: आगरा का एक परिवार पल में बिखर गया। आगरा के शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक में रहने वाले अशोक गोयल के घर में कोहराम मच गया जब पता चला कि परिवार के अधिकांश लोग सरयू नदी में डूब गये हैं। बता दें कि परिवार के 15 लोग सरयू नदी में डूब गये थे। तीन तैरकर बाहर निकल आए और तीन लोगों को गोताखोरों ने बचाया। 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बाकी 3 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। घर में कोहराम मचा है। 

तीन लोगों की तलाश अभी भी जारीतीन लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, नाविक गातोखोर और सिविल पुलिस के जवान उनकी तलाश में जुटे हैं। मिली जानकारी के मुताबपिक गुप्तार घाट से नए घाट तक ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस टीमें डूबे लोगों की तलाश में लगी है।

अयोध्या तीर्थ पर पहुंचा था पूरा परिवारमिली जानकारी के मुताबिक आगरेा के सिकंदरा का रहने वाला 15 लोगों का परिवार अधोध्या पहुंचा था। दोपहर में सभी लोग गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे तभी परिवार की दो महिलाएं फिसल गई और नदी के तेज बहाव में बहने लगीं। उन्हें बचाने के लिए आसपास स्नान कर रहे परिवार के बाकी सदस्य आगे आए। वे सभी लोग भी सरयू के तेज बहाव में फंस गये और बहने लगे। वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की टीम पहुंची औ बचाव कार्य शुरू किया।

तीन लोगों ने तैरकर बचा ली थी जानइस बीच परिवार के तीन लोग तैरकर बाहर आ गये। 3 लड़कियों को गोताखोरों और आसपास के लोगों ने बचा लिया। उन 2 महिलाओं सहित परिवार के बाकी 9 लोग बह गये। गोखाखोरों ने तलाश किया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद छह शव मिल गये। तीन लोगों का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका है। उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस वक्त सरयू का जलस्तर बढ़ा हुआ है इसलिए उनकी तलाश में परेशानी आ रही है। सभी घाटों पर नजर रखने का आदेश दिया गया है। पुलिस स्टेशनों को भी सतर्क किया गया है। घटना से परिवार के पैतृक गांव में कोहराम है।

Share This Article