बिहार: डायन होने के आरोप में एक परिवार की जमकर पिटाई, एक महिला 3 बच्चे समेत 6 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर औरंगाबाद से है। जहां डायन पिशाच का आरोप लगाकर दबंगों ने एक परिवार की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी है। जिसमें एक महिला 3 बच्चे समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना अंम्बा थाना क्षेत्र के भरत गांव की है।

घायल अयोध्या पासवान ने बताया कि आपस के ही गोदिया परिवार बालकेश पासवान उनकी मां पर हमेशा डायन होने का आरोप लगाते रहते हैं। हमेशा मारपीट करते रहते और आज भी कुछ ऐसा ही किया। बालकेश पासवान ने मां पर डायन का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से लैस घर में घुस गए और पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें एक महिला 3 बच्चे समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

जहां की दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अयोध्या पासवान ने कहा कि इसके पूर्व भी कई बार मारपीट हो चुकी है लेकिन जब स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने जाते। तो प्राथमिकी लेने से पुलिस इंकार कर देती जिसके कारण लोगों का मनोबल और बढ़ जाता है। हमेशा मारपीट करते रहते हैं। अंत तक पूरा परिवार थक हार कर आज समर न्यायालय पहुंच कर एसपी से अपनी न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article