News PR Live
आवाज जनता की

इस्लामपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, किसानों को समझाने पहुंचे दरोगा, कुछ बदमाशों ने लाठी -डंडे से मारकर किया घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बुधवार को किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर इस्लामपुर में थाना के पास जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही इस्लामपुर पुलिस किसानों को समझाने पहुंची। जिस दौरान वहां पहुंचे एएसआई को कुछ असामाजिक तत्वों ने बुरी तरह से पीटा और जख्मी कर दिया।

वहीं इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार इस्लामपुर बाजार में खाद की किल्लत को लेकर किसान सड़क जाम कर हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना में पदस्थापित एएसआई जालंधर मंडल आक्रोशित किसानों को समझाने पहुंचे। जहां किसानों की भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

देखते देखते बदमाशों ने लाठी डंडे से अचानक एएसआई पर हमला कर दिया। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर दोषी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायल एएसआई को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.