प्रेमी से बात करने पर पिता ने बेटी की गला घोंट की हत्या, शव को नदी में फेंका

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- इश्क जब परवान पर चढ़ता है तो कुछ नहीं दिखता है आपको बता दें कि प्रेमी से बात करने पर सौतेले पिता ने बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी इतना ही नहीं शव को पुनपुन नदी में फेंक दिया यह घटना नालंदा के एकंगरसराय के काली स्थान मंदिर के समीप बीते रविवार को बताई जा रही है लाश को सौतेले पिता संतोषी ठाकुर ने उसी रोज फतुहा लाकर नदी में फेंक दिया.

किशोरी के ननिहाल पक्ष का आरोप है कि सौतेले बाप ने मां मंजू और किशोरी मधु की पिटाई की। इस दौरान उसने रस्सी से गला दबाकर किशोरी की हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिये शव लेकर संतोषी फतुहा चला आया और उसे फोरलेन पुल से नदी में फेंक दिया।

फतुहा थानेदार मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस की पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार नहीं की है। आरोपित का कहना है कि लड़के से बात करने से उसने मधु को मना किया था। मारपीट भी की थी। इसके बाद मधु ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस का मानना है कि आरोपित खुद को बचाने के लिये गलत बयान दे रहा है। पुलिस संतोषी से पूछताछ कर रही है।

ननिहाल वालों ने पकड़वाया..

मृतका के ननिहाल के परिजनों को जैसे ही उसकी मौत की खबर मिली सभी फतुहा पहुंच गये। सभी ने बहाने से सौतेले पिता संतोषी को बुला लिया। इसके बाद उसे फतुहा पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब 12 वर्ष पूर्व नवीगंज एकंगरसराय निवासी स्व. आनंद ठाकुर की मौत के बाद मृतका की मां मंजू देवी ने संतोषी ठाकुर से शादी की थी। मंजू को पहले पति से दो पुत्र और एक पुत्री मधु थी। संतोषी ठाकुर का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था और वह मंजू के साथ ही रहता था। संतोषी पत्नी और उसके बच्चों की अक्सर बेरहमी से पिटाई करता था।

पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी..

सौतेले पिता के मारपीट के कारण मधु पूर्व में भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। लेकिन घर वालों ने समझा-बुझाकर इस बात को निपटा दिया। दोबारा संतोषी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। मृतका मधु के बड़े भाई अजीत के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Share This Article