राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी : बंदूक की नोंक पर महिला से जेवरात की लूट, ई-रिक्शा से भागा अपराधी

Patna Desk

NEWS डेस्क। राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हैं। यहां लुटेरे बेहद सक्रिय हैं। अक्सर पटना में महिला से छिनतई होती है। बंदूक की नोंक पर भी लोगों को लूट लिया जाता है। पुलिस एक मामले की छानबीन में जुटती है, तबतक बदमाश कहीं और लूट को अंजाम देकर चलते बनते हैं। ऐसा ही एक मामला दानापुर से सामने आया है। यहां बदमाशों ने एक महिला से बंदूक की नोंक पर लूट की है। महिला से गहने लूटकर अपराधी आसानी से चलते बने। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में दहशत का माहौल है।

दानापुर थाना इलाके में दिनदहाड़े गोलापर धनेश्वरी कन्या हाई स्कूल मोड़ के पास इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। नासरीगंज निवासी रिंकी देवी से दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर गले से सोने के मंगलसूत्र, चेन व जिउतिया लूट लिया और ई-रिक्शा पर बैठकर आसानी से चलते बने। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी दानापुर थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिये पुलिस की टीम इलाके की सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। फिलहाल सवाल पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर उठता है कि कैसे अपराधी ई-रिक्शा के सहारे भागने में सफल हो गए औऱ कोई उन्हें पकड़ भी नहीं पाया।

Share This Article