ड्यूटी में लापरवाही करने पर महिला पुलिस इंस्पेक्टर को वरीय पदाधिकारी ने लगाईं फटकार, ऑडियो हुआ था वायरल

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। पटना से एक खबर सामने आई है जहाँ ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में एक महिला पुलिस पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी ने जमकर फटकार लगाईं और साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है और आगे से इस तरह की लापरवाही नहीं बरतने की भी चेतावनी दी है।

हाल में एसएसपी आशीष भारती ने मास्क अभियान की समीक्षा की थी। इस दौरान उक्त महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपेक्षा से काफी कम जुर्माना वसूली के मामले को गंभीरता से लिया गया। वरीय पुलिस पदाधिकारी ने फोन पर उक्त महिला से मास्क अभियान की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गई। जब वरीय पुलिस पदाधिकारी को बताया कि फोन पर पूछा कि मास्क अभियान कैसा चल रहा है।

मास्क नहीं पहनने वालों पर क्या कार्रवाई की जा रही है? इस पर महिला पुलिस पदाधिकारी ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से कहा कि सर, अधिकांश लोग मास्क पहनकर चल रहे हैं। बिना मास्क पहने सड़क पर चलने वाले लोग पैसा देना नहीं चाहते हैं।

महिला पदाधिकारी के जवाब से असंतुष्ट वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि आपको सिर्फ मास्क अभियान में ही लगाया है। आठ घंटे में तो दस हजार से अधिक जुर्माना वसूल होना चाहिए, लेकिन 1800 से 1850 रुपये जुर्माना राशि वसूली हो रही है। दो घंटे भी कर्तव्यों का उचित पालन नहीं कर पाते हैं। इस पर महिला पदाधिकारी ने नाथनगर सीटीएस में पोस्टिंग करने का वरीय पदाधिकारी से यह कहते हुए अनुरोध किया कि उन्हें पढ़ाना अच्छा लगता है।

वरीय पुलिस पदाधिकारी ने महिला पुलिस पदाधिकारी को कर्तव्यों का सही तरीके से पालन करने का निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। वरीय पुलिस पदाधिकारी का महिला पुलिस पदाधिकारी से बातचीत का वायरल ऑडियो से मामला सामने आया है। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मास्क को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article