News PR Live
आवाज जनता की

महिला सिपाही को छुट्टी मांगना पड़ा महंगा, दारोगा ने की छेड़खानी, महिला सिपाही ने दारोगा को सबके सामने मारा थप्पड़

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। रांची में एक ASI ने छुट्टी मांगने पहुंची महिला पुलिस कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ कर दी। मामला सामने आने पर SSP एसके झा ने ASI को सस्पेंड कर दिया। महिला ने कहा कि उसने छुट्टी मांगने के लिए ASI को फोन किया था। इस पर आरोपी ने उससे कहा कि मैं तुम्हें देखना चाहता हूं। जब महिला वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

छेड़खानी के आरोपी ASI का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह महिला पुलिसकर्मी के पैर पकड़कर माफी मांगता दिख रहा है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी उसे थप्पड़ भी मारती है। रांची में तैनात 22 साल की महिला पुलिसकर्मी को चार दिन की छुट्टी चाहिए थी। इसके लिए उसने जैप-10 के ASI शत्रुघ्न सिंह को फोन किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

आरोप है कि 59 साल के ASI शत्रुघ्न सिंह ने फोन पर महिला पुलिसकर्मी से कहा कि ऑफिस आकर आवेदन दो, मैं तुम्हें देखना चाहता हूं। छुट्टी का आवेदन लेकर महिला पुलिसकर्मी पुलिस लाइन पहुंची। वहां शत्रुघ्न सिंह ने उसे कमरे में बुलाया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मी वहां से खुद को बचाकर भागी।

महिला कॉन्स्टेबल ने इसकी शिकायत रांची के SSP सुरेद्र कुमार झा से की। जांच में महिला की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद SSP ने ASI शत्रुघ्न सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं उससे सार्वजनिक रूप से महिला से माफी भी मंगवाई गई। शत्रुघ्न की उम्र 59 साल है और वह एक साल बाद रिटायर होने वाला था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.