News PR Live
आवाज जनता की

खगड़िया में फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर लूट, अपराधी 2.5 लाख रुपए लेकर हुए फरार

- Sponsored -

- Sponsored -

 

NEWSPR डेस्क। बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन अपराधिक घटनाएं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर लाखों रुपए लुटकर फरार हो गए। घटना मानसी के NH-31 के पास की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा है कि बैखौफ अपराधियों ने मुथूट माइक्रो फाइनेंस के एक कर्मी को गोली मारकर उससे  2.5 लाख रुपये की लुटकर वहां से फरार हो गया। पीड़ित घायल का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में किया जा रहा है। जिसकी पहचान समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना के मालदाहा मौजी गांव के रामनारायण सिंह के पुत्र हीरालाल प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।

 

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.