News PR Live
आवाज जनता की

राजधानी के एक होटल में लगी आग, लोगों के बीच दहशत का माहौल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कदमकुआं थाना अंतर्गत अप्सरा होटल में आग लगी है। वहीं आग लगने से स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार अप्सरा होटल के ऊपरी तल्ले पर आग लगी है। आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. होटल से काफी धुआं निकल रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। आग लगने की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.