News PR Live
आवाज जनता की

मोतिहारी:अपराधियों ने मुखिया आवास पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, बाल बाल बचा मुखिया परिवार, पूरे इलाके में दहशत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी में भरगावा पंचायत के मुखिया पर ताबड़तोड़ गोली से हमला करने की खबर सामने आई है। सुगौली थाना क्षेत्र के बड़ेया में भरगावा पंचायत मुखिया के आवास पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और पूरे इलाके में दहशत फैला कर भाग गए। हालांकि इस घटना में मुखिया को कोई आघात नहीं पहुंचा है। वहीं मुखिया आवास पर बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक भरवागवा पंचायत के मुखिया लालसा देवी के बढ़या गांव स्थित आवास पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने तबातोड़ फायरिंग कर दी और भाग गए। ताबड़तोड़ चली गोलियों के कारण पूरे पंचायत में दहशत का मौहोल बन गया। घटना में मुखिया पति बाल बाल बच गया।व हीं घटना की सूचना मुखिया पति राजेश्वर ठाकुर ने थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष एएसआई औरेजेब खान व पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है। फायरिंग से दीवार में हुई छेद को पुलिस ने बारिकी से देखा। मुखिया पति ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह दरवाजे पर खाना खा कर सोने के लिए चले गए। वहीं करीब रात 12 बजे के आसपास घर पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह दरवाजा खोल कर बाहर देखने के लिए निकल ही रहे थे कि लगातर फायरिंग होने लगी। मुखिया डर से अपनी जान बचा कर घर के अंदर चला गया। इस घटना के बाद पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और बहुत जल्द ही अपराधियों को धर दबोचा जाएगा ।

मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.