गोपालगंज में शादी में मचा खूनी बवाल, खाने को लेकर हुआ विवाद तो मार दी गोली

Rajan Singh

NEWSPR Desk, Patna : बिहार के गोपालगंज जिले से एक ख़बर सामने आई है। खबर है कि शादी में लिट्टी न मिलने से विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलियां तक चल गईं। गोली लगने से चार लोग घायल हुए जिसमें से एक की मौत हो गई।

घटना गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के नरकटिया गांव की है। जहां आई बारात में खाना को लेकर हुए विवाद में चली गोली से 4 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। मृतक का नाम राजेन्द्र सिंह बताया जा रहा है।

घायल रोहित ने बताया “बारातियों को खाना खिलाने के दौरान विवाद हुआ तो एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली लगने से मेरे पिता, दो भाई और एक अन्य सहित चार लोग घायल हो गए हैं। ” घायलों ने बताया कि नरकटिया गांव के ही मुंद्रिका सिंह के लड़के राजन सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोली चलाई है।  हालांकि घायलों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article