News PR Live
आवाज जनता की

घर के बाहर हुई फायरिंग, आधी रात को महिला को मारी गोली, बेटी को लेकर लौट रही थी महिला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जहाँ एक और लोग दुर्गा पूजा को लेकर खुशियां मना रहे थे तो दूसरी और अपराधियों ने एक महिला को गोली मार कर फरार हो गया. घटना मंगलवार की देर रात की है. बताया जा रहा है कि राजीव नगर थाना अंतर्गत रामनगरी के बसंत कॉलोनी इलाके की है। जहाँ 36 साल की महिला को गोली मार दी गई है, घायल महिला का नाम अनीता देवी बताया जा रहा है.

गोली महिला के कमर के पास लगी है। इस वजह से इनकी हालत गंभीर बनी हुई है. महिला को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ महिला का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल महिला अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर निकली थी। देर रात 12 बजे के करीब स्कूटी से वापस घर आई थी। उसने बेटी को घर के अंदर किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

फिर जब स्कूटी को अंदर कर रही थी, उसी दरम्यान एक बाइक से 2 अपराधी आए और गोली मारकर चले गए। अपराधी की चलाई गई गोली अनीता को पीछे से लगी, जो कमर के पास फंस गई। यह घटना बेटी के सामने हुई। वो चीखने-चिल्लाने लगी।

गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर से परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। और देखते देखते लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में महिला को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत चिंताजनक है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.