2021 के पहले चक्रवात तौकते को देखते हुए देश में अलर्ट ज़ारी

Rajan Singh

News PR Desk, Patna : भारतीय मौसम विभाग ने साल के पहले चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने आशंका जताई है कि पश्चिमी तट पर रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान दस्तक देगा और यह गुजरात और आस-पास के इलाकों को प्रभावित करेगा। इस तूफान का नाम तौकते है। कोस्ट गार्ड ने मछुआरों को तट पर नहीं जाने के लिए कहा है। कोस्ट गार्ड ने जहाज एवं हेलीकॉप्टर के ज़रिए मछुआरो को अलर्ट किया है।

वैसे तो चक्रवात पाकिस्तान के कराची से टकराएगा, लेकिन गुजरात के समुद्री किनारे पर भी तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि 14 मई के करीब यह तूफ़ान के लक्षद्वीप क्षेत्र में उत्तर और उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावनाएं हैं। तूफान के कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की आशंका है। यह लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में विभाग ने मुछआरो को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया है।

बर्मीज़ भाषा में तौकते का मतलब अत्यधिक आवाज करने वाली छिपकली होता है।

TAGGED:
Share This Article