News PR Live
आवाज जनता की

नवादा की सड़कों पर 5 लड़कियों की दबंगई, बॉयफ्रेंड के साथ वाली फोटो भाई को क्यों भेजी बोलकर लड़की ने दोस्तों संग दूसरी लड़की को खूब पीटा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क।  नवादा की सड़कों पर शुक्रवार को 5 लड़कियों ने 1 लड़की को जमकर धो डाला। पीड़ित लड़की पर लड़की ने ये आरोप लगाया कि उसने लड़की की बॉयफ्रेंड के साथ वाली तस्वीर उसके भाई को भेजी है। जिस पर ये बवाल मच गया। 5 लड़कियां एक लड़की का बाल खींचते हुए उसे घसीट कर जबरदस्त मार-पिटाई कर रही थी। यह घटना कनगर थाना के नवीन नगर मोहल्ले की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शहर के एक स्कूल के बाहर का बताया जा रहा। पीड़ित लड़की सोनाली कुमारी ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया है कि वह इंटर का नामांकन करवा कर लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी सहित पांच लड़कियों ने मिलकर मारपीट की। वहीं इस मामले का वीडियो भी बना दिया गया है और उसे वायरल कर दिया है। आवेदन में दर्शाया गया है कि लड़कियों का कहना था कि मेरे बॉयफ्रेंड के साथ की फोटो मेरा भाई को क्यों भेजी हो। इसी मामले को लेकर हमारे साथ मारपीट की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बीच रोड पर लड़की से मारपीट करते हुए लड़कियों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया है। इतना ही नहीं आवेदन में लड़की का यह भी कहना है कि इस मामले के बाद से वह इतनी आहत है कि उसे लगता है कि वह अपना जीवन समाप्त कर ले। वह आगे कहती है कि मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। अगर पांचों लड़कियों को सजा नहीं मिली तो मैं कुछ भी कर सकती हूं। लड़की ने साफ तौर पर कहा है कि मैं किसी भी कोई बॉयफ्रेंड के चक्कर में नहीं रहती हूं। और मैं किसी को नहीं जानती हूं। हमारे साथ बहुत ही गलत हुआ है। घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

नवादा से संवाददाता दिनेश कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.